Written by vijay
on June 16, 2022
https://chat.whatsapp.com/BwYwoKwXp56E4yHX3SiwRN
Whatsapp group New Indian comics sets
https://chat.whatsapp.com/JdXM8RkYzwBEHv2KgZUq0I
असुर
इंसान अपने को क्या मानता है, भगवान , शैतान या सिर्फ इंसान? क्या वो ये समझता है की, वो अमर हो सकता है? या दुनिया को कब्जे में कर सकता है?
ऐसा सवाल आप के भी दिमाग में आता ही होगा कभी ना कभी। असुर देख कर मुझे कुछ ऐसा ही लगा। लोग पागलपन में क्या क्या कर जाते है।
अरशद वारसी ने क्या बेहतरीन अभिनय किया है इसमें। अभी तो मैने बस पहला एपिसोड ही देखा है, लेकिन मजा आ गया।
माइथोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस का मिश्रण करते क्या उम्दा चीज बन पड़ी है।
शुरुआत ऐसी है की , मर्डर हो रहे है, एक के बाद एक। अरशद वारसी एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट है, उनकी मदद से सीबीआई कातिल को ढूंढना चाहती है।
फिर दूसरे किरदार है, निखिल नायर जो अमेरिका में रह रहे है, टीचर है, उनको इन हत्याओं के बारे पता चलता है, वो इंडिया वापस आना चाहते है, केस को सुलझाने के लिए।
अब इसके क्या, कैसे होगा, उसके लिए आपको, देखना पड़ेगा। मैने भी बस पहला ही एपिसोड देखा है।
अब तकनीकी पक्ष, काफी अच्छे ढंग से फॉरेंसिक को दिखाया गया है, लाश की ऑटोप्सी, कैसे क्लूज की ढूंढा जाए, अच्छे तरीके से दर्शाया गया है, जो दिखाता है, की रिसर्च में मेहनत की गईं है।
केस के साथ साथ किरदारों के निजी जिंदगी को भी दिखाया गया है, अरशद यानी धनजय, शादी से खुश नहीं है, निखिल अमेरिका में पढ़ाते है लेकिन वो फील्ड में काम करना चाहते है लेकिन, नही कर सकते।
उस बेबसी और एक जगह अटक जाने को, उन्होंने बिलकुल जिया है।
अब आप इसे सके लीजिए, मैं भी देखने जा रहा हु।
…

एडमिन जी कृपया ध्यान दीजिए, अभी और भी लिखूंगा इस सीरीज पर। एपिसोड 2 देख रहा हू।
यह Voot पर उपलब्ध है।
https://chat.whatsapp.com/BwYwoKwXp56E4yHX3SiwRN
Whatsapp group New Indian comics sets
https://chat.whatsapp.com/JdXM8RkYzwBEHv2KgZUq0I
Leave a Reply